धरने के चौथे दिन पहुंचे खंड विकास अधिकारी,, किसान अपने मांगो पर अड़े –


धानापुर – किसान यूनियन अवस्थी संगठन द्वारा चलाए जा अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा,, आज खंड विकास अधिकारी धानापुर ने पहुंच कर पत्रक लिया व सम्बन्धित समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।। किसान यूनियन संगठन ने साफ़ तौर पर कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी पत्रक लेने व समस्याओं का निस्तारण नहीं करते तब तक धरना जारी रहेगा।। किसानों का दुर्भाग्य हैं कि हमें अपनी समस्याओं को बताने के लिए धरना देने का मजबूर किया जा रहा हैं। दुर्भाग्य का पैमाना देखिए कि उच्च अधिकारी के पास किसानों से मिलने के लिए समय का अभाव हैं। नेताओं के जी हजूरी में लगातार सलग्न हैं। मंडल अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हमें अपना धरना लगातार जारी रखेंगे चाहे जो अंजाम हो, लड़ेगे, मरेंगे या किसानों का पहचान हैं,, लेकिन जब तक समाधान नहीं तब तक लड़ाई जारी रहेगी।। धरने में शामिल किसान भोला तिवारी, विपिन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अंजनी तिवारी, मोहन यादव, पिंटू पाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।।



