Uncategorizedउत्तर प्रदेशपीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचार

मुगलसराय सिक लाइन रेलवे सड़क की दुर्दशा से जनता बेहाल

पी डीडीयू नगर (चंदौली)।
नगर का मुख्य मार्ग मुगलसराय बाज़ार से लेकर सिक लाइन तक की सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क इस मार्ग को दुर्घटनाओं का केंद्र बना रहे हैं। इस सड़क से रोज़ाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी,शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी रेलवे कॉलोनियों के कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी और आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।

यह मार्ग भुपौली, चहनियां सहित कई प्रमुख गांवों और क्षेत्रों को नगर से जोड़ता है, इसलिए इसकी मरम्मत अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव से हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि यह सड़क रेलवे प्रशासन के अधीन आती है, इसलिए इसके निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है।

जनता ने रेल प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और नगर का यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button