उत्तर प्रदेशप्रशासनिक

मालवीय पुल मरम्मत कार्य के चलते 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक यातायात डायवर्जन लागू


चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी के मोहनसराय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (कैंट–पड़ाव मार्ग) पर स्थित मालवीय पुल (राजघाट पुल) के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य कराए जाने के कारण दिनांक 23 दिसंबर 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 13 जनवरी 2026 तक पैदल यात्रियों को छोड़कर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्य अवधि में राजघाट पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके साथ ही सामने घाट पुल से बड़े चार पहिया वाहन, स्कूल बसें, इलेक्ट्रिक बसें, ऑटो, ट्रैवलर एवं भारी/मालवाहक वाहनों का संचालन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था के अंतर्गत चन्दौली से वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया आदि जनपदों की ओर जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन पचफेडवा रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं मुगलसराय–पड़ाव–राजघाट मार्ग से वाराणसी जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से गौधना चौराहा होते हुए एनएच-19 के रास्ते आवागमन करेंगे। इसके अतिरिक्त वाराणसी जाने वाले चार पहिया वाहन मुगलसराय, पड़ाव चौराहा, रामनगर एवं टेंगरा मोड़ मार्ग का प्रयोग करेंगे।

अनुमन्य व्यवस्था के अनुसार पड़ाव से नमोघाट की दिशा में केवल पैदल यात्रियों को आवागमन की अनुमति होगी। सामने घाट पुल से दो पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, हल्के चार पहिया वाहन, एम्बुलेंस एवं शव वाहनों का संचालन अनुमन्य रहेगा।

जनसामान्य से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button