मुगलसराय समाचाररेलवे

स्काउट एवं गाइड की सातवीं जिला रैली का भव्य समापन

डीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड, डीडीयू के तत्वावधान में पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज, डीडीयू में आयोजित सातवीं जिला रैली का भव्य समापन 27 दिसंबर 2025, शनिवार की देर शाम हुआ। समापन अवसर पर आयोजित ग्रैंड कैंप फायर में स्काउट एवं गाइड ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रैली में स्कूल ओपेन ग्रुप विजेता रहा, जबकि यूरोपियन ग्रुप एवं मदर टेरेसा ग्रुप उपविजेता घोषित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन, डीडीयू मंडल की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

ग्रैंड कैंप फायर में स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, माइम शो सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सह मुख्य जिला आयुक्त दिलीप कुमार, जिला आयुक्त स्काउट सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, जिला आयुक्त गाइड सह वरीय मंडल अभियंता श्रीमती स्वाति राज सहित विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कैम्प साइटों में आकर्षक गेट, कैम्प क्राफ्ट, फूड प्लाज़ा आदि दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। पाँच दिवसीय रैली की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी, जिसमें डीडीयू जिला संघ के पाँच ग्रुपों से 400 से अधिक स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सहभागिता की।

रैली के दौरान मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बैक वुड्समैन कुकिंग, रंगोली, वेशभूषा प्रदर्शन सहित अनेक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें सभी ग्रुपों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रविवार, 28 दिसंबर 2025 को प्रातः प्रार्थना के साथ रैली का विधिवत समापन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button