पीडीडीयू नगरराष्ट्रीय

गया जंक्शन     पुनर्विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण, 45 दिन रहेगा प्लेटफार्म दो-तीन पर ब्लॉक


गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास एवं उन्नयन कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार देर शाम स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर 05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक प्रस्तावित ब्लॉक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन से किसी प्रकार का समझौता न हो। निरीक्षण के दौरान संरक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।

रेल प्रशासन के अनुसार 45 दिनों तक प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इन प्लेटफॉर्मों से गुजरने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक प्लेटफॉर्मों से संचालित किया जाएगा, जिससे कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेल हेल्पलाइन 139, RailOne ऐप, NTES ऐप/वेबसाइट अथवा स्टेशन इंक्वायरी से अवश्य प्राप्त कर लें और स्टेशन पर लगे संकेतों व घोषणाओं का पालन करें।

निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्नयन कार्य पूर्ण होने के बाद गया जंक्शन को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक यात्री-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button