पीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचाररेलवे

एक ट्रेन नहीं पूरा सिस्टम बेपटरी– डीडीयू से चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडर की बाढ़

डीडीयू।डीडीयू जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों की समस्या अब किसी एक ट्रेन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की विफलता को उजागर कर रही है। तस्वीरें भले ही मगध एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20802) की हों, लेकिन यात्रियों के अनुसार लगभग हर ट्रेन में यही हाल देखने को मिल रहा है।

डीडीयू से ट्रेन के प्रस्थान करते ही दर्जनों की संख्या में अवैध वेंडर बेखौफ होकर डिब्बों में सवार हो जाते हैं। गमछा, चाय, नाश्ता, कॉफी समेत तमाम सामान खुलेआम बेचा जा रहा है। कोचों में भीड़, शोर-शराबा और अव्यवस्था आम बात हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।सबसे गंभीर सवाल रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है। इतनी खुली अवैध गतिविधियों के बावजूद न तो नियमित चेकिंग दिखाई देती है और न ही कोई ठोस कार्रवाई। यात्रियों के बीच यह चर्चा आम है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतनी निर्बाध घुसपैठ संभव नहीं हो सकती।अवैध वेंडरों की मौजूदगी से यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। चोरी, झपटमारी और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही रेलवे के नियमों और राजस्व दोनों को नुकसान पहुंच रहा है।अब मामला सिर्फ एक ट्रेन का नहीं, बल्कि पूरे रेल तंत्र की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। देखना यह है कि रेलवे प्रशासन और आरपीएफ इस गंभीर लापरवाही पर कब कार्रवाई करते हैं या फिर यात्री यूं ही अव्यवस्था के बीच सफर करने को मजबूर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button