बाकले ग्राउंड पर बैरिकेडिंग से भडके लोग, डीआरएम की कार्यशाली पर उठे सवाल, बाजार में रोकने की चेतावनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित यूरोपियन कॉलोनी और नगर की एकमात्र स्वच्छ स्थल माने जाने वाले बाकले ग्राउंड को चारों ओर से बैरिकेड कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से नाराज नागरिकों ने आज प्रदर्शन किया। मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने डीआरएम डीडीयू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाही बताया।
नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि बाकले ग्राउंड नगरवासियों की “लाइफ लाइन” है। वर्षों से यहां लोग स्वच्छ हवा में मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों का स्वास्थ्य लाभ लेना किसी अधिकारी को असुविधा का कारण नहीं बनना चाहिए। यह स्थान नगरवासियों के लिए एकमात्र खुला और स्वच्छ मैदान है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग टहलने आते हैं।
उन्होंने कहा कि यूरोपियन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन डीआरएम मुगलसराय द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रवेश रोकना तानाशाही रवैये को दर्शाता है। संतोष कुमार पाठक ने चेतावनी दी कि यदि नगरवासियों को बाकले ग्राउंड में जाने से रोका गया, तो डीआरएम डीडीयू और उनके वाहन को मुगलसराय बाजार में प्रवेश से रोका जाएगा तथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।


