पीडीडीयू नगरशिक्षा

यूपीएससी में 50 वीं रैंक, आरपीएफ एएसआई की परवरिश रंग लाई, डीआरएम ने किया सम्मानित

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में उस समय गर्व का माहौल देखने को मिला जब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने वाले ईशित्व आनंद की सफलता पर उनकी माता अनमोल कुमारी को सम्मानित किया गया।

डीडीयू मंडल में रेल सुरक्षा बल (RPF) में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात अनमोल कुमारी को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने चेम्बर में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर परिवार को बधाई दी।

इस अवसर पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ईशित्व आनंद की यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे मंडल के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button