
चन्दौली -आज किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।। किसानों को आज भी मायूसी हाथ लगी,, किसान दिवस के शुरुवात में ही लिंक रोड़ को लेकर किसानों ने जमकर लताड़ा व कहा जब ख़ुद के घर कांच के हो तो पत्थर का डर लगातार बना रहेगा।। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियांत्रिकी व निर्माण कार्यों में भाग लेने वाले विभाग सिर्फ़ विधायक व सत्ता पोषित लोगों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं,, जिसमें उनकी मनमानी चरम पर हैं। अधिकारी सिर्फ़ कोरमपूर्ति करते हैं। लगातार किसानों के हमलावर रहने के बावजूद उच्च अधिकारियों के खानापूर्ति किसानों को मायूस करता दिखा। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी ने बिजली विभाग के खिलाफ़ प्रश्नचिन्ह उठाया तो जिलाधिकारी का जवाब चौंकाने वाला रहा, विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद नहीं हैं, अगला सवाल, अर्थात् सोचने वाला विषय यह देर से सही जिलाधिकारी का किसान दिवस में भाग लेने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ उचित कार्यवाही के बजाय सिर्फ़ कोरमपूर्ति काफ़ी दुखदाई साबित हुआ। रतन सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज यादव, शेषनाथ यादव सहित अन्य उपस्थित रहे व नाराज दिखे।।





