उत्तर प्रदेशचंदौली

परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प, सैकड़ो की मौजूदगी में रणनीति तय

चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया। बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को नगर में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।https://youtube.com/@anandupadhyay6385?si=6Dy8Aqqdpcb0TE3E

बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज में एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। समिति के उपाध्यक्ष नन्द पाठक ने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने संगठित होकर समाज की पहचान मजबूत करने की बात कही। सचिव पंकज पाण्डेय ने सरकार के दोहरे रवैये पर नाराजगी जताई। वहीं अध्यक्ष सत्यमूर्ति ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रसाद वितरण जैसे आयोजन किए जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), अजय मिश्र, जयश्याम तिवारी, शशिकांत मिश्र, जितेंद्र प्रताप तिवारी, विभूति नारायण, करण तिवारी, आशु तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी सहित जिले भर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button