Uncategorized

जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति पर की समीक्षा बैठक—

नौगढ़ समेत पूरे जनपद में पानी की समस्या न हो, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के दुरस्त गावों में पेयजल आपूर्ति की समस्या एवं समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भीषण गर्मी के मद्देनजर जनपद में, विशेषकर नौगढ़ विकास खंड में, पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने को लेकर बुलाई गई थी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी, नौगढ़ को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नौगढ़ के सभी ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत कर जनसंख्या के अनुसार पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्तर कम होने के कारण हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं, जिससे इंसानों को समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पहाड़ी क्षेत्र के जिन ग्रामों में जल स्तर कम होने से समस्याएं आती हैं, वहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकियों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया। कहा जिन जगहों पर पाईप लाइन का कार्य पूर्ण हो चुके है। पेयजल आपूर्ति प्रदान किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि टंकी निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गठित टीम के माध्यम से कंपनियों द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराने को कहा।

पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था हेतु तालाबों में पानी भरा जाए या गांवों में पानी के टैंक बनवाए जाएं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि गांवों में जाने वाले पानी के टैंकरों के आने-जाने का रोस्टर तैयार कर पानी उपलब्ध कराया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button