क्राइमचंदौली

गो तस्करी पर कार्रवाई, लेकिन सैयदराजा पुलिस पर फिर उठे सवाल


चन्दौली

एनएच-19 पर काले पीर बाबा मजार के पास सैयदराजा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप से 7 गोवंश (6 जीवित, 1 मृत) और एक चापड़ बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जसीम अहमद (निवासी प्रतापगढ़) के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बीच सैयदराजा थाने की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, पूर्व में इसी थाने से जुड़े दो पुलिसकर्मी भाइयों पर गोतस्करी सिंडिकेट से जुड़े होने और तस्करों की मदद करने के आरोप लगे थे। एक मामले में सिपाही धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि उसका भाई सत्येंद्र यादव, जो निलंबित चल रहा था, अप्रैल 2026 में गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि वह तस्करों को पुलिस मूवमेंट और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देकर मदद करता था।

हालांकि पुलिस अधीक्षक स्तर से इन मामलों में कार्रवाई भी की गई है, लेकिन ताजा घटनाओं के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि गोतस्करी के नेटवर्क पर पूरी तरह प्रभावी रोक कब लगेगी। स्थानीय स्तर पर लोग अब सख्त और पारदर्शी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button