सार्वजनिक जगह पर छापेमारी, 1789 रुपए संग दो गिरफ्तार

चन्दौली। अपराध नियंत्रण के दावों के बीच थाना मुगलसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 21.02.2026 को लगभग 16:30 बजे मुखबिर की सूचना पर रायल मैरिज हाल के बगल में पीले तिरपाल से घिरे स्थान पर की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1789 रुपये नगद (फड़ से), 01 कापी तथा चिट कार्ड लिखी 07 रसीदें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण कुमार यादव (38 वर्ष) निवासी दारानगर, थाना कोतवाली वाराणसी तथा नितिन कुमार (28 वर्ष) निवासी हिनौली तड़ियापार, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने जुआ खेलकर आमदनी से खर्च चलाने की बात स्वीकार की। इस संबंध में मु0अ0सं0 79/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहे जुए और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश की अपेक्षा है, जबकि फिलहाल कार्रवाई छोटे स्तर तक सीमित दिखाई दे रही है।



