Uncategorized
अंश निर्धारण को लेकर कार्यशाला के दौरान वकील हुए नाराज़ _

सकलडीहा तहसील में आज ई खतौनी को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमे उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र द्वारा पोर्टल व अंश निर्धारण का बतला रहे थे, तभी वकीलों ने बैठने की जगह ना होने के कारण हल्ला करने लगे, वकील शिवपूजन राम ने कहा वकीलों के बैठने के लिए जगह नहीं हैं, लेखपाल व अधिकारी बैठे रहे हैं। ऐसे में वकीलों के साथ किया जा रहा व्यवहार ठीक नहीं हैं जिस पर वकील नाराज़ होकर जाने लगे, मामले कि गंभीरता को देखते हुए लेखपालों ने खड़ा होना मुनासिब समझा तब जा कर शेष प्रक्रिया के विषय में एसडीएम ने बताया व कहा अंश निर्धारण के दौरान हलफनामा जरूर लगाए व रखे।



