उत्तर प्रदेशपीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचार

मुगलसराय में सिक्स लेन बनवाने के लिए नए  जिलाधिकारी से लोगों ने की मांग

मुगलसराय नगर में सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर सिक्स लेन सड़क की मांग कर रहे लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी चंदौली से पुनः मिला तथा उन्हें एक पत्रक सौपा । नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि मुगलसराय में जी टी रोड पर रोज भयंकर जाम लगता ,है यहां एक बड़ा रेलवे जंक्शन है , जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। जाम की वजह से बहुत से लोगों की ट्रेन छूट जाती है, एंबुलेंस जाम में फंसती है, बच्चों की स्कूली बसें घंटे इस जाम में फंसी रहती हैं। इस रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है परंतु मुगलसराय बाजार में फोर लेन सड़क तोड़कर फोर लेन सड़क ही बनाई जा रही है जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है क्योंकि कमीशन बंट चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है, यह गलत है और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। यह सड़क सिक्स लेन के रूप में ही पास की गई थी। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने मांग पत्र देते हुए कहा कि सिक्स लेन इसलिए नहीं बनाई जा रही है क्योंकि मुगलसराय बाजार में जीटी रोड के दोनों तरफ कुछ दुकानदार अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि अतिक्रमण हटाया जाए, फिर भी स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है।
हिमांशु तिवारी ने कहा कि फिलहाल चौड़ीकरण का कार्य रोक दिया जाना चाहिए तथा डी पी आर को संशोधित करके मुगलसराय नगर में सिक्स लेन बनाई जानी चाहिए।
अजय यादव गोलू ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन से सिक्स लेन सड़क बनाने के संबंध में आदेश भी आ चुका है फिर भी प्रशासन सिक्स लेन सड़क नहीं बनवा रहा है जो कि आपत्तिजनक है।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया बताया कि अगर उनकी बातें शीघ्र नहीं मानी गई तो पूरा मुगलसराय शीघ्र ही सड़कों पर होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
इस अवसर पर संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, अजय यादव गोलू ,हिमांशु तिवारी , ललित शर्मा एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button