क्राइमचंदौली

पुट्टी की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार NH-19 हाईवे पर ग्राम बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान ट्रक नंबर NL01AF3253 को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 6325.92 लीटर) बरामद हुई। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं ट्रक को लोकेशन देते हुए साथ चल रही महिंद्रा बोलेरो नंबर UP13BD0011 से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली बक्श पुत्र मुन्ना साव निवासी दुमका झारखंड और मुरताज अंसारी पुत्र कमरुद्दीन मियां निवासी देवघर झारखंड के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना सैयदराजा पर मुकदमा संख्या 79/2026 धारा 3(5), 318, 319, 338, 336(3) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी में ट्रक, एक महिंद्रा बोलेरो, तीन मोबाइल फोन तथा विभिन्न ब्रांड की कुल 710 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button