उत्तर प्रदेशक्राइम
अलीनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दस बंडल गंजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अलीनगर पुलिस ने 07.12.2025 की रात गोधना चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बिहार निवासी राजन शाह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के ट्राली बैग से 10 बंडलों में रखा नाजायज गांजा कुल 9.690 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2.50 लाख है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह गांजा बिहार से लाकर दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने जा रहा था और डीडीयू जंक्शन जाने हेतु साधन का इंतजार कर रहा था।
बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 0625/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

