क्राइमचंदौली

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 229 लीटर अंग्रेजी शराब संग दो गिरफ्तार

चन्दौली।

थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 229.5 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 08 फरवरी 2026 को लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने पांच बोरियों में भरी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में 8PM गोल्ड एवं आफ्टर डार्क ब्रांड के कुल 1275 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 229.5 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्रम कुमार महतो (32 वर्ष) तथा पंचम कुमार महतो (20 वर्ष), निवासी जनपद हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बिक्री करते थे।

पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 78/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button