उत्तर प्रदेशप्रशासनिक

उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: बिजली बिल में भारी छूट का मौका शुरू


उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: बिजली बिल में भारी छूट का मौका शुरू

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर समस्त विद्युत वितरण निगमों में 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू की गई है। यह योजना एलएमवी-1 (घरेलू) अधिकतम 2 किलोवाट भार तथा एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) 1 किलोवाट भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं पर लागू होगी। बिजली चोरी के प्रकरण भी इसमें सम्मिलित हैं।

योजना के मुख्य बिंदु

  1. एकमुश्त भुगतान पर छूट
    • ब्याज (सरचार्ज) में 100% छूट
    • मूलधन में अधिकतम 25% तक छूट, चरण अनुसार:
      • 1–31 दिसंबर 2025: 25% छूट
      • 1–31 जनवरी 2026: 20% छूट
      • 1–28 फरवरी 2026: 15% छूट
  2. आसान किश्तें
    बकाया बिल ₹500 और ₹750 की आसान किश्तों में जमा किए जा सकेंगे।
  3. बिजली चोरी के मामलों में राहत
    निर्धारित राजस्व पर अधिकतम 50% तक की छूट प्रदान की गई है।

योजना का विवरण व लाभ UPPCL Consumer App, विभागीय खंड/उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, विद्युत सखी, फिनटेक प्रतिनिधि अथवा मीटर रीडर के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button