क्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

स्कूल गए तीन नाबालिक लापता, मुगलसराय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चंदौली, 14 अप्रैल मुगलसराय थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्कूल पढ़ने गए तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंकड़हिया नईबस्ती निवासी नवाब अली ने थाना मुगलसराय में दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री तथा उनके रिश्तेदार के दो नाबालिग बच्चे 13 अप्रैल को सेंट डेवियर स्कूल, बेचूपुर (सर्कस रोड) पढ़ने के लिए गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।

प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 169/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए टीमों का गठन किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर बच्चों को सकुशल बरामद किया जाएगा और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button