उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

24 घंटे में गुमशुदा तीनों बच्चे सकुशल बरामद, पारिवारिक विवाद निकला कारण

चन्दौली मुगलसराय थाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुमशुदा तीनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद से आहत होकर घर छोड़ने का था।

मुगलसराय थाना क्षेत्र के कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री तथा रिश्तेदार के दो अन्य नाबालिग बच्चे 13 अप्रैल को सेंट डेवियर स्कूल, बेचूपुर से पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इस पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 169/26 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन गाजीपुर जनपद के मिश्र बाजार क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कपूर नगर, मिश्र बाजार से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि पिता द्वारा शराब के नशे में विवाद और मां द्वारा मारपीट से परेशान होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। उसके साथ घनिष्ठता के कारण अन्य दो बच्चे भी स्वेच्छा से साथ चले गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि किसी प्रकार का अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना नहीं हुई।

तीनों बच्चों को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बालिका ने अपने नाना के साथ रहने की इच्छा जताई है, जिस पर समिति निर्णय लेगी।

पुलिस ने अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में बच्चों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी है। साथ ही बीट पुलिस को निर्देश दिया गया है कि बच्चों के परिवार की नियमित निगरानी की जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button