अवैध खनन के खिलाफ़ सख्त हुआ विभाग,, लगातार एक्शन से मची खलबली–

चंदौली।
जनपद में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पिछले चौबीस घंटे में ताबड़तोड़ कार्यवाई की गई। 25 मार्च को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटों में व्यापक जांच करते हुए कुल 24 वाहनों पर कार्यवाई की, जिससे 12.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बता दें की अबतक 2025- 2026 पूरे सत्र में विभाग द्वारा अबतक 1651 वाहनों पर कार्यवाई की गई है। खनन विभाग मोरम, गिट्टी और मिट्टी के अवैध खनन व तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज और उनकी टीम द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व वसूली करते हुए खनन माफियाओं को कड़ा संदेश दिया जा रहा है। गौरतलब है कि चंदौली जनपद बिहार राज्य से सटा हुआ है, जहां से मोरम आदि की सप्लाई उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते भी होती है। शासन द्वारा आईएसटीपी और वैध प्रपत्र के माध्यम से सप्लाई की व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में तस्कर बिना प्रपत्रों के अवैध तरीके से खनन सामग्री का परिवहन करते हैं। तस्करी को सफल बनाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे भी अपना रहे हैं।वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 790.35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 6050 लाख रुपये के सापेक्ष 8707.77 लाख रुपये की वसूली कर विभाग ने लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज और खनन इंस्पेक्टर सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि जहां भी अवैध खनन और तस्करी की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल पहुंचकर सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि अवैध खनन और तस्करी में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।




