
चन्दौली पुलिस द्वारा गोतस्करी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।
थाना कन्दवा पुलिस की कार्रवाई, पिकअप से 12 गोवंश बरामद, 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
चन्दौली— थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुबह लगभग सात बजे ग्राम बरहनी, चौकी रामपुर रोड से लगभग 100 मीटर दूर गेहूं के खेत के पास से एक महिन्द्रा पिकअप (बिना नम्बर प्लेट) से 12 गोवंश (11 गाय व 01 बछड़ा) बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि उक्त गोवंश को बिहार ले जाया जा रहा था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र यादव पुत्र बेचन सिंह यादव, निवासी ग्राम महदेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ग्राम नादी थाना बलुआ से 11 गाय व 1 बछड़ा लादकर कल्याणपुर (बिहार) जा रहा था। ककरैत बॉर्डर पर पुलिस को देखकर उसने वाहन मोड़ लिया और अन्य रास्ते से भागने का प्रयास किया, लेकिन रामपुर चौकी के पास जाम मिलने पर गाड़ी छोड़कर भागते समय पकड़ा गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 64/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में अभियोग पंजीकृत रहा है।
बरामदगी में एक महिन्द्रा पिकअप (बिना नम्बर प्लेट, चेचिस नं0 MA1UV2CVXS6A14267, इंजन नं0 CVR6L39086) को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है, साथ ही 12 गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है।
